PNB Mega e Auction: सस्ते में मकान, दुकान और प्लॉट नीलाम कर रहा PNB, खरीदने के लिए करना होगा ये काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2024, 04:00 PM IST

PNB Mega e Auction: बैंक कुछ प्रॉपर्टी को नीलाम कर रहा है और इसके लिए मेगा-ई ऑक्शन आयोजित कर रहा है। इसमें रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी, कमर्शियल प्रॉपर्टी, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी और एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी शामिल हैं। इसमें भाग लेकर आप सस्ते दाम पर अपनी पसंद के अनुसार प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर में इस ई-ऑक्शन आयोजन किया जा रहा है।
  • अपनी पसंद के अनुसार प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे।
  • 28 जून को संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगेगी।

PNB Mega e Auction: देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक एक बार फिर से प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए शानदार मौका लेकर आया है। अगर आप इन दिनों मकान, दुकान या प्लॉट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक सस्ते दाम पर प्रॉपर्टी बेच रहा है। दरअसल, बैंक कुछ प्रॉपर्टी को नीलाम कर रहा है और इसके लिए मेगा-ई ऑक्शन आयोजित कर रहा है। 28 जून 2024 को बैंक मेगा-ई ऑक्शन आयोजित करेगा। इसमें भाग लेकर आप सस्ते दाम पर अपनी पसंद के अनुसार प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे। इसमें, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी, कमर्शियल प्रॉपर्टी, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी और एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी शामिल हैं।

PNB Mega -e Auction

कितनी प्रॉपर्टी की होगी नीलामी

बैंक ने एक्स पर (पहले ट्विटर) मेगा ई-ऑक्शन की जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि देशभर में इस ई-ऑक्शन आयोजन किया जा रहा है। 28 जून को संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगेगी। बैंक कर्ज में डूबे अपने पैसे को वसूलने के लिए लोगों द्वारा गारंटी के तौर पर रखी प्रपॉर्टी को ऑक्शन में नीलाम करता है। PNB की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 11,838 रेसिडेंशियल, 2,191 कमर्शियल, 1,070 इंडस्ट्रियल और 102 एग्रीकल्चरल प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा। PNB के इस मेगा ऑक्शन में भाग लेने के लिए https://ibapi.in पर क्लिक कर सभी डिटेल्स जानकारी हासिल कर सकते हैं।

End of Feed