PM Kisan Yojana: अब 6000 रुपये हो गई पुरानी बात, किसानों के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, पढ़ें पूरी डिटेल्स

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को मिलने वाली 6000 रुपये की ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को मिलने वाली 6000 रुपये की ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में अभी तक 13 किस्त आ चुकी हैं और अब सभी किसान अपनी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच किसानों के लिए एक बेहतरीन खबर आ रही है। जी हां, मध्य प्रदेश में किसानों को 6 हजार रुपये के बजाय 10 हजार रुपये मिलेंगे।

pm kisan yojana, kisan kalyan yojana, farmers, schemes for farmers

मध्य प्रदेश सरकार ने सितंबर 2022 में शुरू की थी किसान कल्याण योजना

किसानों के लिए किसान कल्याण योजना चला रही मध्य प्रदेश सरकार

दरअसल, मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार किसानों के लिए 'किसान कल्याण योजना' (Kisan Kalyan Yojana) चल रही है। राज्य सरकार की इस स्कीम के किसानों को हर साल 4000 रुपये दिए जाएंगे। यानी मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये और किसान कल्याण योजना के अलग से 4000 रुपये आएंगे। जिससे मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में आने वाली कुल राशि 10 हजार रुपये हो जाएगी।

End of Feed