PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसान कर लें ये जरूरी काम, वरना अटक जाएंगे पैसे

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 13 किस्त मिल चुकी हैं। देशभर के किसान अब 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 14वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। अगर किसान ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उन्हें 14वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान योजना की 13 किस्त जारी की जा चुकी हैं
  • देशभर के किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं
  • 14वीं किस्त पाने के लिए किसानों को e-KYC कराना होगा

PM Kisan Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खाते में प्रत्येक 4 महीने में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत अभी तक 13 किस्त जारी की जा चुकी हैं और देशभर के किसान अपनी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

pm kisan yojana, pm kisan installment, e-kyc, csc, online

PM Kisan Yojana: देशभर के किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं

पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए E-KYC कराना अनिवार्य

हालांकि, किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के 2 हजार रुपये प्राप्त करने के लिए E-KYC कराना अनिवार्य है। अगर कोई किसान समय पर E-KYC नहीं कराता है तो उसे 14वीं किस्त के 2 हजार रुपये नहीं मिल पाएंगे।

End of Feed