PM Kisan 20th Installment Time Today: आज करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज PM किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan yojana) की 20वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। यह पैसा DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आएगा। चलिए जानते हैं कि आपको कितने बजे किस्त का पैसा मिल सकता है।
कब आएगा पैसा? जानिए किस्त की टाइमिंग (kitne baje ayegi kist)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह लगभग 3 घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम किसान की 20वीं किस्त आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किसानों के खातों में भेजी जाएगी। यह रकम सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए आएगी। राशि ट्रांसफर होते ही लाभार्थियों को SMS अलर्ट भी मिलेगा।
e-KYC नहीं तो रुक सकती है किस्त
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही किसान इस किस्त के पात्र हैं जिन्होंने e-KYC पूरी कर ली है। अगर आपने अभी तक e-KYC, भूलेख सत्यापन या आधार-बैंक लिंकिंग नहीं की है, तो आपका पैसा रुक सकता है। ऐसे में जरूरी है कि किसान अपना स्टेटस तुरंत चेक करें।
ऐसे करें पता कि पैसा आया या नहीं
किसानों को सबसे पहले PM-KISAN वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Farmer Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें। आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट डालने के बाद आप देख सकते हैं कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं। अगर सभी फील्ड में "Yes" दिख रहा है, तो राशि जल्द मिल सकती है।
2019 से अब तक करोड़ों किसानों को मिल चुका है लाभ
PM-KISAN योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी और इसका औपचारिक शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से किया गया था। अब तक इस योजना के तहत ₹6000 सालाना की राशि किसानों को तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। इसका मकसद किसानों को खेती से जुड़ी आर्थिक ज़रूरतों के लिए सहयोग देना है।
