9 करोड़ से ज्यादा किसानों को आज 2000 रुपये की किस्त मिलते वाली है। प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जहां लाखों किसानों को राहत देने वाली यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यानी आपके पास कुछ ही घंटें का समय है। (फोटो-istock)
PM किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है। इसे CSC सेंटर या पीएम किसान पोर्टल के जरिए तुरंत पूरा किया जा सकता है। (फोटो-istock)
कई बार किसानों के बैंक खातों में दर्ज नाम, खाता संख्या या IFSC कोड गलत होता है। ऐसे मामलों में DBT के जरिए पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता और किस्त अटक जाती है। किसान अपने बैंक जाकर या पोर्टल पर लॉगिन कर यह जानकारी तुरंत सुधार सकते हैं। (फोटो-istock)
अगर आपके आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी जमीन रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, तो किस्त रोकी जा सकती है। सरकार डाटा वेरिफिकेशन के लिए अब सख्त हो गई है। ऐसे में सभी दस्तावेजों को एकसमान और अपडेट रखना बेहद जरूरी हो गया है। (फोटो-istock)
अगर आपको संदेह है कि आपकी किस्त रुकी हुई है, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Beneficiary Status" विकल्प से स्थिति की जांच करें। यहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालने पर आपको किस्त की स्थिति मिल जाएगी। (फोटो-istock)
अगर सुधार के बाद भी किस्त नहीं आ रही है, तो किसान PM Kisan हेल्पलाइन नंबर 155261, 011-24300606 या 1800-115-526 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा सीपी ग्राम्स पोर्टल या संबंधित कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। (फोटो-istock)
सरकार राज्यों के सहयोग से देशभर में सैचुरेशन ड्राइव चला रही है, जिसके तहत फर्जीवाड़े को रोकने और अपात्र लाभार्थियों को योजना से बाहर करने का काम हो रहा है। इसलिए सभी पात्र किसानों को अपने दस्तावेज और रिकॉर्ड सही रखने की सलाह दी गई है। (फोटो-istock)