प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जहां लाखों किसानों को राहत देने वाली यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। (फोटो-istock)
मोदी आज वाराणसी में 2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। (फोटो-istock)
PM Kisan योजना के तहत अब तक 19 किस्तों के जरिए किसानों को 3.69 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, ताकि छोटे और सीमांत किसानों को सीधे वित्तीय मदद पहुंचाई जा सके। (फोटो-istock) PM kisan Yojana 20th Installment Status: Check Here
पहली किस्त में देश के 3.16 करोड़ किसानों को ₹6324 करोड़ दिए गए थे। वहीं 19वीं किस्त में 10.06 करोड़ किसानों को ₹23,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। आज 20वीं किस्त के जरिए फिर से हर पात्र किसान को ₹2000 की सहायता दी जा रही है। (फोटो-istock)
नई सरकार बनने के बाद 100 दिन के भीतर करीब 25 लाख नए किसानों को इस योजना में शामिल किया गया। इसके साथ ही 2024 के सितंबर से चलाए गए विशेष अभियान में 30 लाख से अधिक लंबित स्व-पंजीकरण मामलों को मंजूरी दी गई है। (फोटो-istock)
मोदी सरकार ने किसानों की समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए PM-Kisan AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो 11 भाषाओं में किसानों को उनकी मातृभाषा में सहायता देता है। अब तक इस माध्यम से 95 लाख से ज्यादा सवालों का समाधान किया जा चुका है। (फोटो-istock)
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि यह योजना देश के अन्नदाताओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बन चुकी है। तकनीक, सरकारी भागीदारी और अभियान आधारित प्रयासों से यह योजना गांव-गांव तक पहुंच रही है और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। (फोटो-istock)