PM Kisan Yojana 20th intallment: पीएम मोदी ने जारी की 2000 रुपये की किस्त; ऐसे चेक करें पैसे अकाउंट में आए या नहीं, pmkisan.gov.in से सीधे कर सकते हैं चेक
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी है। इस किस्त के तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को ₹2000-₹2000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई है।
पीएम मोदी ने काशी से दी किस्त की सौगात
प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में किसानों को यह आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। उन्होंने कहा कि यह पैसा किसानों की मेहनत को सम्मान देने का प्रतीक है।
किसानों के खिले चेहरे
अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण! #PMKisan की 20वीं किस्त से किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान !
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) August 2, 2025
माननीय PM @narendramodi ने वाराणसी से एक क्लिक में9.7 करोड़ किसानों को ₹20,500करोड़ की राशि DBT से ट्रांसफर की। #PMKisan20thInstallment #DBTforFarmers #ModiGovtForFarmers pic.twitter.com/ANeh7vZvLM
पैसा न आया हो तो घबराएं नहीं, ऐसे करें चेक
अगर किसी किसान के खाते में SMS अलर्ट नहीं आया है या अब तक राशि दिखाई नहीं दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार तकनीकी कारणों से बैंकिंग प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है। लेकिन आप खुद भी यह चेक कर सकते हैं कि किस्त आपके लिए जारी हुई है या नहीं।मोदी ने काशी से दी किस्त की सौगात
प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में किसानों को यह आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। उन्होंने कहा कि यह पैसा किसानों की मेहनत को सम्मान देने का प्रतीक है।पीएम मोदी ने कहा कि आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जारी कर और काशीवासियों के लिए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जारी कर और काशीवासियों के लिए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। https://t.co/ezUNEParvT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2025
सरकार ने किया पोस्ट
PM-KISAN की 20वीं किस्त: ₹20,500 Cr+ DBT से 9.7 Cr+ किसानों को।
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) August 1, 2025
PM-KISAN 20th Installment: ₹20,500 Cr+ via DBT to 9.7 Cr+ farmers.
🗓️2 Aug 2025 | ⏰11 AM 📍 बनौली, सेवापुरी, वाराणसी | Banouli, Varanasi📲 Live: Scan QR code #PMKisan #AgriGoI #Agriculture #PMKisan20thInstallment pic.twitter.com/a172vrj4R6
2019 से अब तक करोड़ों किसानों को मिल चुका है लाभ
PM-KISAN योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी और इसका औपचारिक शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से किया गया था। अब तक इस योजना के तहत ₹6000 सालाना की राशि किसानों को तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। इसका मकसद किसानों को खेती से जुड़ी आर्थिक ज़रूरतों के लिए सहयोग देना है।PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: 38 नई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखने जा रहे हैं, उनमें राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (₹85.72 करोड़), मुंशी प्रेमचंद संग्रहालय, लमही (₹11.82 करोड़), और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का नवीनीकरण (₹8.23 करोड़) जैसी शैक्षणिक व सांस्कृतिक योजनाएं शामिल हैं।इसके अलावा, दालमंडी रोड (₹215.88 करोड़), फूलपुर-सिंधोरा ROB (₹52.33 करोड़) व अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य भी शामिल हैं।
PM Kisan 20th Installment Live Updates: 2 अगस्त 2025 | सुबह 10:30 बजे से दौरा शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। पीएम मोदी करीब 3 घंटे वाराणसी में रहेंगे और इस दौरान 50 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।अब तक 19 किस्तों से मिले 3.69 लाख करोड़ रुपये
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: कितने बजे आएगी पीएम किसान योजना की किस्त
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE:प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जहां लाखों किसानों को राहत देने वाली यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: AI चैटबॉट से शिकायतों का समाधान
मोदी सरकार ने किसानों की समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए PM-Kisan AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो 11 भाषाओं में किसानों को उनकी मातृभाषा में सहायता देता है। अब तक इस माध्यम से 95 लाख से ज्यादा सवालों का समाधान किया जा चुका है।PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं जो सीधे उनके बैंक खातों में डाले जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य कृषि योग्य भूमि रखने वाले छोटे और सीमांत कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अब 2 अगस्त को अगली किस्त मिलेगी।PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: कृषि मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: इस बैठक में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह किस्त देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी और खरीफ सीजन की फसल के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: वाराणसी से होगा किस्त का शुभारंभ
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त LIVE: प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यह 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।PM kisan 20th Installment Kab Ayegi Live Updates: अब तक जारी हो चुकी हैं 19 किस्तें
कृषि मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान योजना की अगली यानी 20वीं किस्त किसानों के खाते में डाली जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। तब से लेकर अब तक 19 किस्तों के जरिए 3.69 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।PM kisan 20th Installment Kab Ayegi Live Updates: पीएम किसान योजना
PM Kisan Yojana 2000 rs kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की अगली 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार करीब 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।CJP Protest Update: कल क्या-क्या खुला रहेगा? बैंक से लेकर मेट्रो और ट्रेन तक, घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी बातें
PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा फायदा, 15,000 रुपये की मदद और 3 लाख तक का लोन, जानें पूरी जानकारी
विदेश जाने वाले Air India यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, अब फ्लाइट के साथ मिलेगा Travel SIM
नवरात्रि से दिवाली तक बढ़ेगा खर्च, ऐसे बनाएं अपना Festive Budget
अकाउंट में बदलना है मोबाइल नंबर तो बैंक जानें की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर बैठे ऐसे करें अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
