PM Kisan Yojana: 20 जून को मिलेगी 23वीं इंस्टालमेंट, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंचेगी किस्त

पीएम किसान सम्मान योजना की 23वीं किस्त का देशभर के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 20 जून को करोड़ों किसानों के खाते में इस योजना की धनराशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को पीएम-किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को सीधे 18,880 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दौरे के दौरान यह राशि किसानों को जारी की जाएगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ही 45.35 लाख से अधिक किसानों को लगभग 907 करोड़ रुपये मिलेंगे।

PM Kisan (4)

देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में जल्द पहुंचेगी अगली किस्त।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में इस योजना के तहत कुल वितरण 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा, जबकि 2019 में योजना शुरू होने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक पर पहुंच जाएगा।

End of Feed