UP के किसानों के लिए जरूरी खबर! पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अटक गई तो ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Installment : किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होती, तो कुछ किसानों के बैंक खाते में आधार लिंक नहीं होता। इसके अलावा जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर भी किस्त रुक सकती है।

भारत सरकार देश करोड़ों किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को यह आर्थिक मदद हर साल 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। सरकार की तरफ से इस योजना के तहत 24 किस्त जारी की जा चुकी हैं और किसानों को अब 25वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किस्त जारी होने के बाद भी कुछ किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचता।

PM Kisan (3)

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कीस्ट अटकने के कई कारण हो सकते हैं।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं और आपके खाते में किसान सम्मान निधि की 2,000 रुपये की किस्त नहीं आई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो या फिर बैंक खाते से जुड़ी कोई समस्या हो। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा आसान तरीका।

End of Feed