हर किसान के लिए जरूरी हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, सीधे खाते में मिलेंगे पैसे और बुढ़ापे में पेंशन

भारत की सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। कई सारी सरकारी योजनाओं में किसानों को आर्थिक मदद भी पहुंचाई जाती है। आइए आपको ऐसी कुछ काम की योजनाओं के बारे में बताते हैं।

भारत में किसानों की भूमिका बेहद अहम है। किसान दिन-रात मेहनत करके देश के करोड़ों लोगों तक अनाज पहुंचाते हैं। लेकिन खेती करना आज के समय में आसान नहीं है। कभी मौसम की मार फसल बर्बाद कर देती है, तो कभी खाद, बीज और खेती से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए पैसों की कमी हो जाती है। किसानों की इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत किसानों को फसल का बीमा, खेती के लिए लोन, पेंशन और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

PM Kisan Samman (3)

सरकार किसानों के लिए कई तरह की लाभकारी योजना चलाती है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

हालांकि, बहुत से किसानों को इन योजनाओं की सही जानकारी नहीं होती और वे सरकारी मदद का फायदा उठाने से चूक जाते हैं। इसलिए अगर आप भी खेती-किसानी से जुड़े हैं, तो इन चार सरकारी योजनाओं के बारे में जरूर जान लीजिए।

End of Feed