PM Kisan 21st Instalment: इन 3 राज्यों को जारी हुई पीएम किसान की 21वीं किस्त, आपको मिली या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan 21st Instalment: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पीएम-किसान योजना के तहत तीन राज्यों के 27 लाख किसानों को 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। यह सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। जानिए सिर्फ तीन राज्यों को ही क्यों, बाकी को क्यों नहीं जारी की गई।

PM Kisan 21st Instalment : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हिमाचल प्रदेश, पंजाब, और उत्तराखंड के किसानों को जारी की। यह किस्त विशेष रूप से हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित इन राज्यों के किसानों की मदद के लिए अग्रिम रूप से जारी की गई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में हरियाणा का भी जिक्र हुआ है, मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह किस्त हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के लिए ही जारी की गई है। जो हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

PM Kisan 21st instalment

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन राज्यों को मिली और क्यों? (तस्वीर-istock)

कितना पैसा ट्रांसफर किया गया और कितने किसानों को लाभ मिला?

  • कुल ट्रांसफर राशि: 540 करोड़ रुपये से अधिक
  • लाभार्थी किसान: 27 लाख से अधिक, जिनमें से करीब 2.7 लाख महिलाएं भी शामिल हैं।
  • यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
  • केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के 8,01,045 किसानों को 160.21 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पंजाब के 11,09,895 किसानों को 221.98 करोड़ रुपये मिले, जबकि उत्तराखंड के 7,89,128 किसानों को 157.83 करोड़ रुपये मिले। इन तीनों राज्यों को 24 फरवरी, 2019 में पीएम-किसान योजना की शुरुआत के साथ कुल 13,626 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

End of Feed