PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब नहीं माननी होंगी ये 3 शर्तें, जानें क्या हैं नए नियम

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। पात्रता निर्धारण के लिए पहले 13 पैरामीटर थे, जिन्हें अब घटाकर 10 कर दिया गया है। पहले मासिक आय सीमा 10,000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है।

PM Awas Yojana Guidelines: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे क्योंकि सरकार ने पात्रता की शर्तों में बदलाव कर दिया है। पहले जहां इस योजना में आवेदन के लिए 13 शर्तों को पूरा करना जरूरी था, अब यह संख्या घटाकर 10 कर दी गई है। यानी अब 13 नहीं बल्कि केवल 10 शर्तों को ही पूरा करना होगा, इसमें मासिक आय की सीमा भी शामिल है।

End of Feed