यूटिलिटी

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का लेना है फायदा तो न करें ये 4 गलतियां, वरना रुक सकता है पैसा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप इन चार मुख्य बातों का ध्यान रखते हैं, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर पहुंच सकती है। कोई भी गलती न केवल पैसा रोक सकती है बल्कि भविष्य में योजना से बाहर भी कर सकती है। यहां हम डिटेल में आपको जानकारी दे रहे हैं।

Image

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के करोड़ों किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद प्रदान करती है। यह राशि तीन किश्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की 19 किश्तें जारी हो चुकी हैं और किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह जून में जारी हो सकती है। हालांकि, किसानों की अगली किस्त कुछ सामान्य गलतियों की वजह से अटक सकती है। अगर आप चाहते हैं कि 20वीं किस्त बिना किसी अड़चन के आपके अकाउंट में पहुंचे, तो नीचे दी गई चार जरूरी बातों का खास ध्यान रखें।

1. ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी

PM किसान योजना के तहत अब ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य हो गया है। यदि आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। आप e-KYC ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पूरा कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें घर बैठे ई-केवाईसी

  • सबसे पहले PM Kisan पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर दिए गए "e-KYC" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और "सर्च" बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, उसे दर्ज करें।
  • OTP सफलतापूर्वक वेरीफाई होने पर आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

2. जमीन का रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए

योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास कृषि योग्य भूमि है। जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन (वेरिफिकेशन) जरूरी है, ताकि लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। अगर भूलेखों में गड़बड़ी है या दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, तो किस्त रुक सकती है।

3.आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी

किस्त की रकम सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती है, इसलिए बैंक अकाउंट और आधार कार्ड आपस में लिंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, दोनों में नाम की स्पेलिंग भी एक जैसी होनी चाहिए, वरना ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है।

4. जानकारी दर्ज करते समय सावधानी बरतें

PM किसान योजना में आवेदन करते वक्त या जानकारी अपडेट करते समय नाम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड और पता जैसी जानकारियां बिल्कुल सही भरें। किसी भी टाइपो या गलत जानकारी की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article