PM आवास योजना में नाम शामिल करवाने का मौका, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की वेटिंग लिस्ट में नाम शामिल ना करवा पाने वाले लोगों को सुनहरा मौका दिया जा रहा है। सर्वेक्षण आवास ऐप प्लस (PM Awas Yojana Survey Plus) के माध्यम से योग्य लाभार्थियों का सर्वे किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर सर्वे की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से ग्रामीण आवास सहायक और पंचायात रोजगार सेवक को दी गई है।

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की वेटिंग लिस्ट में नाम शामिल ना करवा पाने वाले लोगों को सुनहरा मौका दिया जा रहा है। सर्वेक्षण आवास ऐप प्लस (PM Awas Yojana Survey Plus) के माध्यम से योग्य लाभार्थियों का सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे की शुरुआत 10 जनवरी 2025 से हुई थी और 31 मार्च 2025 तक यह सर्वे जारी रहेगा। बिहार में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को आगाह भी किया गया है और बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है। आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ कौन से लोग उठा सकते हैं और सर्वे की जिम्मेदारी किसे दी गई है?

PM Awas Yojana

PM आवास योजना में नाम शामिल करवाने का मौका

कौन करवाएगा सर्वे?

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लोगों का पात्रता संबंधित मापदंड पूरा करना बेहद जरूरी है। ऐसे लोग, जो पात्र नहीं हैं, उनका नाम इस योजना की वेटिंग लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। पंचायत स्तर पर सर्वे की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से ग्रामीण आवास सहायक और पंचायात रोजगार सेवक को दी गई है। योजना की वेटिंग लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाने और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग अपने पंचायत स्तरीय कर्मचारी या अपने प्रखंड के ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर (BDO) से बात कर सकते हैं।

End of Feed