Google Pay Convenience Fees: गूगल पे भारत में इस्तेमाल किये जाने वाले प्रम्कुह UPI ऐप्स में से एक है। इस वक्त गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को परेशान करने वाली एक खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही गूगल पे द्वारा UPI पेमेंट पर सुविधा शुल्क लगाया जा सकता है जिसके बाद गूगल पे से पेमेंट करना कुछ यूजर्स के लिए थोड़ा महंगा हो सकता है। भारत में मौजूद अन्य प्रमुख UPI पेमेंट ऐप्स जैसे फोनपे और पेटीएम पहले से ही मोबाइल रिचार्ज और अन्य पेमेंट्स पर प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं। आइये जानते हैं कि गूगल पे द्वारा सुविधा शुल्क लागू करने का फैसला क्यों लिया गया है और इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभाव किन यूजर्स पर पड़ सकता है?
क्यों लिया ये फैसला?
दरअसल फिनटेक कंपनियों को UPI पेमेंट से सीधी कमाई नहीं होती है। इसकी वजह से बहुत सी फिनटेक कंपनियों को घाटा हो रहा था, जबकि उन्हें UPI पेमेंट्स पर खर्चा करना पड़ता था। इस घाटे को देखते हुए फोनपे, पेटीएम और गूगल पे जैसे UPI ऐप्स ने कुछ चुनिंदा UPI पेमेंट्स पर सुविधा शुल्क लगाने का फैसला किया है। आइये जानते हैं कि किन UPI पेमेंट्स पर यूजर्स को सुविधा शुल्क देना होगा।
कौन होगा प्रभावित
गूगल पे द्वारा सुविधा शुल्क बिजली बिल और गैस बिल जैसी यूटिलिटी पेमेंट पर लगाया जा सकता है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर आप क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर गूगल पे से बिजली बिल या गैस बिल भरते हैं तो आपको 0.5% से 1% जितना सुविधा शुल्क देना पड़ सकता है। आपको बता दें कि सुविधा शुल्क के साथ-साथ आपकी पेमेंट पर GST भी लगाया जाएगा।
