यूटिलिटी

कार से परिवार के साथ घूमने की है तैयारी, इन 5 चीजों को जरूर एक बार कर लें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2026, 05:53 PM IST

कई बार सफर में गाड़ी खराब हो जाती है इसलिए आपको पहले से ही इसका भी इंतजाम करने की जरूरत है। आइए आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर से निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करना चाहिए।

Image

लॉन्ग ट्रिप में जाने से पहले आपको कार में कुछ चीजें जरूर चेक करना चाहिए। (फोटो क्रेडिट-iStock)

जून का महीना चल रहा है और इस समय देश के अधिकांश हिस्सो में जमकर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ ठंडी जगहों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने फैमिली के साथ कार में कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की खबर आपके बहुत काम की होने वाली है। घूमने का मजा तभी आता है जब सफर में किसी तरह की कोई अड़चन ना आए। इसलिए आपको घर से निकलने से पहले कुछ ऐहतियात बरतने की जरूरत है।

अगर आप लॉन्ग ट्रिप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी सामान, होटल की बुकिंग, टिकट, आईडी को अच्छे रखने के साथ साथ गाड़ी को भी चेक करना बहुत जरूरी है। कई बार सफर में गाड़ी खराब हो जाती है इसलिए आपको पहले से ही इसका भी इंतजाम करने की जरूरत है। आइए आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर से निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करना चाहिए।

पंचर किट और एयर इन्फ्लेटर

कई बार सफर के दौरान गाड़ी के टायर पंचर हो जाते हैं। लॉन्ग ट्रिप में कई ऐसी जगहें होती हैं जहां पर कई किलोमीटर तक आपको एक भी मैकेनिक नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी पंचर हो जाती है तो आप पंचर किट से खुद ही उसे ठीक कर सकते हैं। ट्रिप में जाने से पहले इसे रखना न भूलें। पंचर किट के साथ ही आपको एयर इन्फ्लेटर भी रखना चाहिए। इससे आप जरूर पड़ने पर गाड़ी में हवा भी भर पाएंगे।

इंजन ऑयल को चेक करें

किसी भी गाड़ी का इंजन ऑयल गाड़ी को स्मूद तरीके से चलने में मदद करता है। अगर आप कई घंटे तक गाड़ी चलाने वाले हैं तो आप घर से निकलने से पहले इंजन ऑयल को जरूर चेक कर लेना चाहिए। अगर ऑयल गंदा है तो उसे बदल दें। इससे आपको अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी।

कूलेंट चेक करना ना भूलें

लगातार गाड़ी चलाने से इंजन पर बहुत अधिक प्रेशर बढ़ता है और वह तेजी से गर्म होने लगता है। लॉन्ग ट्रिप में कई बार कार ओवरहीट होकर बंद पड़ जाती है। ऐसे में कूलेंट वह चीज है जो इंजन को ठंडा करने का काम करता है। इसलिए ट्रिप में जाने से पहले गाड़ी में कूलेंट की जांच जरूर कर लें।

बैटरी की जांच भी करें

अगर आप समर वैकेशन में घूमने की प्लानिंग रहे हैं तो गाड़ी की बैटरी को चेक करना न भूलें। बैटरी के टर्मिनल में जंग लग जाती है उसे अच्छे से साफ कर लें और साथ ही ढीले कनेक्शन की भी जांच करें। कई बार पुरानी गाड़ियों में बैटरी की समस्या आ जाती है।

लाइट्स की चांज जरूर करें

लॉन्ग ट्रिप में कई बार रात के समय भी गाड़ी चलानी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो गाड़ी की लाइट्स को जरूर चेक करें। इसमें आपको हेडलाइड, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर्स और फॉग लाइट्स को जरूर चेक करना चाहिए। इसके साथ ही एक बार हेजॉर्ड लाइट को भी चेक करें।
End of Article