आधार कार्ड मौजूदा समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। इसका इस्तेमाल हर उस जगह पर होता है जहां पर हमें आईडी प्रूफ की जरूरत होती है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड खरीदने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह आधार की जरूरत होती है। इसमें हमारी पर्सनल और बायोमेट्रिक डिटेल्स होती हैं इसलिए अगर यह किसी और के हाथ में लग जाए इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। आज की खबर में हम आपको आधार से जुड़ी एक बेहद जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
हम इतनी जगह पर आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं कि हमें कुछ महीने या फिर एक साल बाद ठीक से याद भी नहीं रहता कि हमने इसका इस्तेमाल कहां कहां किया है। इसलिए बीच-बीच में हमें इस डिटेल को भी चेक करते रहना चाहिए। लोगों की सुरक्षा और सेफ्टी के लिए UIDAI आधार धारकों को एक बेहद उपयोगी सुविधा देता है। आप बेहद आसानी से आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Authentication History) चेक कर सकते हैं।
मिनटों में पता चल जाएगी हिस्ट्री
आपको बता दें कि आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 महीने का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। इससे आप पता कर सकते हैं कि पिछले कुछ महीनों में आपके आधार का कहां कहां इस्तेमाल हुआ है। इसमें आपको पांच तरह के ऑथेंटिकेशन मोड देखने को मिलते हैं जिसमें बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक, ओटीपी, आँख की पुतली और चेहरा यानी फेस ऑथेंटिकेशन फीचर मिलते हैं।
आधार हिस्ट्री को इस तरह से करें चेक
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं और फिर अपनी भाषा का चयन करें।
- होमपेज पर आपको 'My
Aadhaar ' का विकल्प दिखेगा। इसमें 'Aadhaar Services ' के अंतर्गत 'Aadhaar Authentication History' पर क्लिक करें। - अब आपको नेक्स्ट प्रॉसेस में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा उसे दर्ज करके लॉगिन करें।
- वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन मिलेंगे इसमें Authentication History का ऑप्शन चुनना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमं आपको Modality, Fetch Date का ऑप्शन मिलेगा। इसे चुनने के बाद Fetch Authentication History के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने वो पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी जहां पर आपका आधार कार्ड इस्तेमाल किया गया होगा।
