NPS Transactions: आधार-बेस्ड एक्सेस से NPS ट्रांजेक्शन होगा और अधिक सुरक्षित, PFRDA ने जारी किया सर्कुलर

NPS Transactions: PFRDA ने आधार-आधारित वेरिफिकेशन के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ट्रांजेक्शन को सुरक्षित करने के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। मौजूदा यूजर्स आईडी और पासवर्ड बेस्ड लॉगिन प्रक्रिया के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस सिस्टम के जरिए टू स्टेप वेरिफिकेशन के माध्यम से लेनदेन को सुरक्षित किया जा सकेगा।

NPS Transactions: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने आधार-आधारित वेरिफिकेशन के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ट्रांजेक्शन को सुरक्षित करने के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। पीएफआरडीए ने बुधवार को बयान में कहा कि एनपीएस ट्रस्ट विनियमों में संशोधन न्यासियों की नियुक्ति, उनसे जुड़े नियमों और शर्तों, न्यासी बोर्ड की बैठकों के आयोजन तथा एनपीएस ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (CEO) की नियुक्ति से संबंधित प्रावधानों को सरल बनाता है।

PFRDA releases circular on NPS transactions

कब हुए बदलाव

बयान के अनुसार इसी प्रकार, पेंशन फंड नियमन में संशोधन कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुरूप पेंशन फंड के संचालन से संबंधित प्रावधानों को सरल बनाता है और खुलासे के दायरे को बढ़ाता है। दोनों बदलाव इस महीने की शुरुआत में किए गए थे। ये अनुपालन की लागत को कम करने और व्यापार सुगमता के लिए नियमों की समीक्षा करने को लेकर 2023-24 के केंद्रीय बजट में की गयी घोषणा के अनुरूप हैं।

End of Feed