Food Basket Inflation: कोलकाता में सब्जियों की ऊंची कीमतों से लोग परेशान, 100 रुपये किलो पहुंचा टमाटर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 8, 2024, 10:32 PM IST

Food Basket Inflation: बैंगन 110-140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो जून की शुरुआत के दाम के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। । लू और भारी बारिश के कारण बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश से टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है।

Food Basket Inflation: कोलकाता के बाजारों में सब्जियों, अंडे और ‘पॉल्ट्री’ मांस की खुदरा कीमतें ऊंची होने के कारण आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई बाजारों में सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर की कीमतें एक महीने पहले के 45-50 रुपये से बढ़कर 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। बैंगन 110-140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो जून की शुरुआत के दाम के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। करेला, हरी मिर्च और लौकी जैसी कई अन्य सब्जियों की कीमतों में भी औसतन 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Inflation, Food inflation

दूसरे राज्यों से आ रहा टमाटर

स्थानीय बाजारों में अंडे और ‘पॉल्ट्री’ मांस की कीमतों में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पश्चिम बंगाल विक्रेता संघ से जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि अब बंगाल में टमाटर अन्य राज्यों से आ रहा है। लू और भारी बारिश के कारण बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश से टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है। इसकी वजह यह है कि उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। कृषि मंत्री सोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उर्वरकों तथा परिवहन सब्सिडी में किसानों के लिए सहायता कम करने के बाद से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि जलवायु परिस्थितियों ने भी स्थिति को और खराब कर दिया है।

End of Feed