Paytm Deadline: आज आखिरी दिन, कल से नहीं कर पाएंगे Paytm बैंक से कई काम, फंस सकता है आपका पैसा

Paytm Deadline: केंद्रीय बैंक ने यह फैसला पेटीएम की सहयोगी इकाई PBL के लगातार नियामकीय अनुपालन में नाकाम रहने पर लिया है। ग्राहक अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे नहीं जोड़ पाएंगे या फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। आइए जान लेते हैं कि 15 मार्च के बाद से पेटीएम की कौन-कौन सी सर्विस प्रभावित होगी।

Paytm Deadline: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देश के बाद फिनटेक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) की डिपॉजिट, क्रेडिट लेनदेन और फास्टैग टॉप-अप समेत कई सर्विस आज के बाद से बंद हो जाएंगी। यानी 16 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ी इन सेवाओं का इस्तेमाल कोई भी ग्राहक नहीं कर पाएगा। केंद्रीय बैंक ने यह फैसला पेटीएम की सहयोगी इकाई PBL के लगातार नियामकीय अनुपालन में नाकाम रहने पर लिया है। आइए जान लेते हैं कि 15 मार्च के बाद से पेटीएम की कौन-कौन सी सर्विस प्रभावित होगी।

paytm

पेटीएम फास्टैग

यूजर्स Paytm पेमेंट्स बैंक से अपने FASTags को टॉप-अप या रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, यदि आपके पास उनका पुराना FASTag है, तो आप उसका बैलेंस नए में ट्रांसफर नहीं कर सकते। इसलिए पुराने FASTag को बंद करने और बैंक से रिफंड मांगने की सलाह दी गई है।

End of Feed