Paytm Deadline: कल से बंद हो जाएंगी पेटीएम पेमेंट बैंक की कई सर्विस, खत्म हो रही है RBI की डेडलाइन

Paytm Payment Bank Deadline: 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाताधारक आगे किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन अपने अकाउंट के जरिए नहीं कर पाएंगे। पेटीएम पेमेंट बैंक के यूजर्स जमा, क्रेडिट लेनदेन, प्रीपेड सेवाएं, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल 15 मार्च 2024 तक ही कर सकते हैं।

Paytm Payment Bank Deadline: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कई सेवाएं 15 मार्च 2024 के बाद से बंद हो जाएंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों का लगातार गैर-अनुपालन करने की वजह से नियामक चिंताओं के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक के ऑपेरशन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाताधारक आगे किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन अपने अकाउंट के जरिए नहीं कर पाएंगे। पेटीएम पेमेंट बैंक के ग्राहक जमा, क्रेडिट लेनदेन, प्रीपेड सेवाएं, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल 15 मार्च 2024 तक ही कर सकते हैं।

Paytm Payments Bank Deadline

आरबीआई ने क्यों लिया एक्शन

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PBL) के खिलाफ रिजर्व बैंक ने यह कदम व्यापक प्रणाली ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन वेरिफिकेशन रिपोर्ट के बाद उठाया है। आरबीआई ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि इन रिपोर्टों से पेमेंट बैंक में लगातार नियमों के गैर-अनुपालन और सामग्री पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंताएं सामने आईं। इसके बाद आगे की मॉनिटरिंग कार्रवाई की जरूरत पड़ी। इसके पहले आरबीआई ने मार्च, 2022 में पीपीबीएल को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था।

End of Feed