बिहार में 1.66 लाख Aadhaar Card रद्द! अपडेट के दौरान लोगों ने की थी ये बड़ी गलती

अगर आपके आधार कार्ड में भी कोई जानकारी अपडेट नहीं है तो ध्यान दें। आधार अपडेट करवाने के लिए भूलकर भी फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर आपका आधार नंबर हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड, पैन कार्ड और कई दूसरी सेवाओं के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आधार में दर्ज नाम, पता और जन्मतिथि जैसी जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड धारकों को उनकी जानकारियां अपडेट करने की सुविधा दी जाती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर कोई व्यक्ति आधार अपडेट करवाते समय फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करे तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में आपका आधार नंबर रद्द हो सकता है। जी हां, बिहार पटना में फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए जन्मतिथि में बदलाव करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

Aadhaar Card

आप न करें ये गलती आधार नंबर न हो जाए हमेशा के लिए बंद (Photo: X Handle/@UIDAI)


बिहार में रद्द हो गए आधार नंबर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पिछले 3 महीनों के दौरान ऐसे 1 लाख 66 हजार आधार कार्ड रद्द किए हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर किए गए आवेदनों को केवल खारिज नहीं किया जा रहा, बल्कि इससे जुड़े मूल आधार नंबर को ही बंद किया जा रहा है।

End of Feed