फ्री में खोलें CSC, ऐसे हो जाएगा रजिस्ट्रेशन, 50 तरीकों से होगी कमाई

सीएससी खोलना काफी आसान है। आपके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। सीएससी खोलकर आप कई तरीकों से कमाई कर सकते हैं। सीएससी आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।

KEY HIGHLIGHTS
  • आप भी खोल सकते हैं सीएससी
  • सीएससी के लिए आवेदन करना है आसान
  • फ्री में किया जा सकता है सीएससी के लिए अप्लाई

How to Open CSC Center : बहुत संभव है कि आपको कभी न कभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाना पड़ा हो। आधार कार्ड या पैन कार्ड बनवाना या इनमें अपडेट कराना और इसी तरह के अन्य डॉक्यूमेंट्स से जुड़े काम सीएससी से कराए जा सकते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आप भी इस तरह के काम करके पैसा कमा सकते हैं। जी हां आप भी सीएससी खोल सकते हैं। इसके लिए कैसे अप्लाई करना है, ये जानकारी आपको यहां मिलेगी।

How to Open CSC Center

जानिए सीएससी खोलने का तरीका

कैसे करें अप्लाई

आप ग्रामीण इलाकों में सीएससी वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले इस लिंक पर जाकर टीईसी सर्टिफिकेट नंबर के लिए रजिस्टर करें, जो आपको सीएससी खोलने के लिए आवेदन करने के लिए चाहिए होगा।

End of Feed