Aadhaar ATM: अब घर पर ही मिल जाएगा कैश, पैसे निकालने के लिए ATM जाने की जरूरत नहीं

Aadhaar ATM: आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए कोई भी व्यक्ति आधार से लिंक बैंक अकाउंट से कैश निकालने के लिए अपने बायोमेट्रिक का उपयोग कर सकता है। ट्रांजेक्शन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। लेकिन ट्रांजेक्शन के लिए आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।

Aadhaar ATM: अगर आपको नकदी की तत्काल जरूरत है। लेकिन आपके पास बैंक या एटीएम जाने का समय नहीं है, तो आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ऑनलाइन आधार एटीएम (AePS) सर्विस का उपयोग कर अपने घर पर आसानी से नकदी प्राप्त कर सकते हैं। एक्स (पहले ट्विटर) पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के पोस्ट के अनुसार, आप इस सर्विस का इस्तेमाल कैश प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए कोई भी व्यक्ति आधार से लिंक बैंक अकाउंट से कैश निकालने के लिए अपने बायोमेट्रिक का उपयोग कर सकता है। ग्राहक एटीएम या बैंक में जाए बिनाAePS का उपयोग कर छोटी राशि निकाल सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है।

ATMs

बैंकिंग ट्रांजेक्शन की अनुमति

IPPB एफएक्यू के अनुसार, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एक पेमेंट सर्विस है। यह बैंक ग्राहक को अपने आधार लिंक बैंक खाते तक पहुंचने और शेष राशि की पूछताछ, नकदी जैसे बुनियादी बैंकिंग ट्रांजेक्शन की अनुमति देती है। आप बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के जरिए पैसों की निकासी आधार की मदद से कर सकते हैं।

End of Feed