One Nation One Gold Rate: सोना दिल्ली में खरीदें या देहरादून में, एक दाम पर मिलेगा गोल्ड, सरकार की बड़ी तैयारी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 18, 2024, 10:27 AM IST

One Nation One Gold Rate: यह केंद्र सरकार की प्रस्तावित स्कीम है। इसका लक्ष्य पूरे देश में एक समान सोने की कीमतों को लागू करना है। इस पॉलिसी से देश के किसी भी कोने में सोने का भाव एक समान होगा। देश के तमाम बड़े ज्वैलर्स भी इस पॉलिसी के लिए राजी हो गए हैं।

One Nation One Gold Rate: देश के अलग-अलग राज्यों में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। राज्यों के टैक्स के अलावा कई अन्य चीजें भी गोल्ड के रेट में शामिल होती हैं। लेकिन अब जल्द ही देश में एक प्राइस पॉलिसी लागू हो सकती है। इस नीति के लागू होने के बाद पूरे देश में सोने का रेट एक बराबर हो जाएगा। मतलब यह कि आप सोना दिल्ली में खरीदें या देहरादून में सोना का रेट एक ही होगा। इस पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने सहमति दे दी है और कहा जा रहा है कि देश के तमाम बड़े ज्वैलर्स भी इस पॉलिसी के लिए राजी हो गए हैं।

One Nation One Gold Rate

कब से लागू होगी पॉलिसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल इस उद्योग से जुड़े अन्य हितधारकों से भी चर्चा की जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर के महीने में इस पॉलिसी को लागू किया जाएगा। यह केंद्र सरकार की प्रस्तावित स्कीम है। इसका लक्ष्य पूरे देश में एक समान सोने की कीमतों को लागू करना है। इस पॉलिसी से देश के किसी भी कोने में सोने का भाव एक समान होगा। इसके लिए सरकार नेशनल बुलियन एक्सचेंज स्थापित करेगी। इस एक्सचेंज के जरिए गोल्ड की कीमतें तय की जाएंगी और फिर उसी रेट पर ज्वैलर्स गोल्ड की बिक्री कर पाएंगे।

End of Feed