एक गलती और वॉशिंग मशीन का मोटर खराब, चलाते हैं तो ये काम ना करें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी वॉशिंग मशीन सालों तक बिना किसी बड़ी समस्या के काम करे, तो उसकी क्षमता के अनुसार कपड़े धोएं, सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें, नियमित सफाई करें और समय-समय पर सर्विसिंग कराते रहें।

आज के समय में वॉशिंग मशीन लगभग हर घर की जरूरत बन चुकी है। यह कपड़े धोने का काम आसान जरूर करती है, लेकिन इसके सही इस्तेमाल की जानकारी न होने पर मशीन की मोटर जल्दी खराब हो सकती है। कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका असर सीधे मशीन की परफॉर्मेंस और उम्र पर पड़ता है। यदि इन आदतों को समय रहते नहीं बदला गया, तो मोटर बदलवाने या मशीन की मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

washing machine tips

लगातार कई साइकल चलाने से बचें

मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डालना सबसे बड़ी गलती

वॉशिंग मशीन की मोटर खराब होने का सबसे आम कारण ओवरलोडिंग है। कई लोग समय बचाने के लिए एक बार में जरूरत से ज्यादा कपड़े डाल देते हैं। इससे ड्रम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और मोटर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। लगातार ऐसा करने से मोटर गर्म होने लगती है और समय से पहले खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा मशीन की निर्धारित क्षमता के अनुसार ही कपड़े धोने चाहिए।

End of Feed