Interchange Charge: अब UPI से भी मिलेगा लोन, NPCI कर रहा है बड़ी तैयारी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 11, 2024, 08:51 AM IST

Interchange Charge: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन पर क्रेडिट लाइन के लिए 1.2 फीसदी इंटरचेंज को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इंटरचेंज क्रेडिट जारीकर्ता की लगाई गई पूंजी से जुड़े जोखिम और ब्याज को कवर करने में मदद करता है। इस शुल्क मर्चेंट भुगतान करते हैं।

Interchange Charge: यूपीआई से भी अब लोन की सुविधा लोगों को आने वाले दिनों में मिल सकती है। क्योंकि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब नए नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन पर क्रेडिट लाइन के लिए 1.2 फीसदी इंटरचेंज को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मनीकंट्रोल ने कई सूत्रों के हवाले से बताया कि कि NPCI अगले सप्ताह इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर सकता है। UPI पर क्रेडिट लाइन अनिवार्य रूप से एक प्री-अप्रूव्ड लोन है, जो उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास उनके UPI आईडी से जुड़ा बैंक अकाउंट है।

UPI Payment

यूपीआई के जरिए तमाम सर्विसेज मिलती हैं। अब इसमें क्रेडिट लाइन यानी लोन भी जुड़ जाएगा। जिन यूजर्स का खाता लिंक होगा वो लोन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

End of Feed