Ola E-Bike: अब दिल्ली और हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ेंगी ओला की ई-बाइक, किराया भी हुआ तय

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 27, 2024, 01:08 PM IST

Ola E-Bike: बैंगलुरु में सफलता मिलने बाद ओला (Ola) दिल्ली और हैदराबाद में अपनी ई-बाइक सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसके लिए किलो मीटर के हिसाब से किराया भी तय कर दिया गया है।

Ola E-Bike: राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला (Ola) दिल्ली और हैदराबाद में अपनी ई-बाइक सर्विस शुरू करने जा रहा है। ओला ई-बाइक सर्विस के लिए किराया भी तय हो गया है। कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु में हमें 'भारी पायलट सफलता' मिली। ओला मोबिलिटी कंपनी के सीईओ हेमंत बख्शी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि मोबाइल क्षेत्र में सामर्थ्य को अनलॉक करने के लिए विद्युतीकरण सबसे बड़ा लीवर है। इनोवेशन और पहुंच पर हमारे फोकस के साथ-साथ हमारी ई-बाइक टैक्सी पहल ओला प्लेटफॉर्म पर गिग-इकोनॉमी वर्कर्स के लिए मल्टी-वर्क अवसर के रूप में भी काम करेगी और बिजनेस के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Ola E Bike Service in Delhi and Hyderabad

Ola E Bike सर्विस दिल्ली और हैदराबाद में शुरू हो रही है

दिल्ली और हैदराबाद के लिए तय हुआ किराया

दिल्ली और हैदराबाद में ओला ई-बाइक सर्विस के लिए किराया भी तय हो गया है। 5 किमी के लिए 25 रुपए, 10 किमी के लिए 50 रुपए और 15 किमी के लिए 75 रुपए किराया होगा। ओला की ई-बाइक न्यूनतम कीमत पर उपलब्ध होगी। जो इसे सबसे किफायती, टिकाऊ और सुविधाजनक समाधान बनाती है। शहरों के भीतर आवागमन आसान हो हो जाएगा।

End of Feed