Noida Aqua Metro Rules: नोएडा मेट्रो कार्ड में 50 रुपये होंगे तभी मिलेगी स्टेशन में एंट्री, न्यूनतम राशि में पांच गुना का इजाफा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 13, 2023, 10:48 AM IST

Noida Aqua Metro Rules: अब मेट्रो स्मार्ट कार्ड में अब 50 रुपये रखना अनिवार्य होगा। अगर यह न्यूनतम राशि मेट्रो स्मार्ट कार्ड में नहीं होगी तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी।

Noida Aqua Metro Rules: नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने मेट्रो स्मार्ट कार्ड की न्यूनतम राशि को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब मेट्रो स्मार्ट कार्ड में अब 50 रुपये रखना अनिवार्य होगा। अगर यह न्यूनतम राशि मेट्रो स्मार्ट कार्ड में नहीं होगी तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी।

Noida Aqua Metro Rules: नोएडा मेट्रो कार्ड में 50 रुपये होंगे तभी मिलेगी स्टेशन में एंट्री, न्यूनतम राशि में पांच गुना का इजाफा

बता दें कि उन्होंने बताया कि पहले स्मार्ट कार्ड के लिए न्यूनतम 10 रुपये का बैलेंस रखना अनिवार्य था। अब इसे बढ़ाकर न्यूनतम 50 रुपये कर दिया गया है। यह नया आदेश 16 जनवरी से लागू होगा। अगर आप 16 जनवरी से नोएडा मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके कार्ड में 50 रुपये कम से कम होने चाहिए। नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक यात्रा करने वाले लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना होगा।

End of Feed