एक चूक और उड़ान पर लग जाएगा 'फुल स्टॉप'! इन गलतियों की वजह से लगता है 'फ्लाइंग बैन'

No Fly List: क्या आप जानते हैं भारत में हवाई यात्रा के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करना आपको 'नो फ्लाई लिस्ट' में डाल सकता है। यानी एक तय समय तक आपके लिए किसी भी उड़ान में यात्रा करना बैन हो सकता है।

No Fly List: क्या आप जानते हैं हवाई यात्रा करने के दौरान आपकी एक गलती आपके लिए आसमान के इस सफर का दरवाजा बंद कर सकती है। जी हां, हवाई यात्रा को सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने के लिए भारत में No-Fly List का प्रावधान किया गया है। यह नियम Directorate General of Civil Aviation (DGCA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत लागू किया गया है। इस सूची में शामिल व्यक्ति को एक निश्चित अवधि तक किसी भी विमान में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाती। No-Fly List क्या है और किन लोगों को इस लिस्ट में डाला जाता है ये सभी जानकारियां इस आर्टिकल में देने की कोशिश कर रहे हैं-

No Fly List

किन गलतियों की वजह से बंद हो सकते हैं हवाई सफर के दरवाजे (Photo: AI Generated)

No-Fly List क्या है?

सबसे पहले तो यही समझें कि No-Fly List उन यात्रियों की लिस्ट होती है, जिन्होंने उड़ान के दौरान ऐसा व्यवहार किया हो जिससे अन्य यात्रियों, क्रू मेंबर्स या विमान की सुरक्षा को खतरा पहुंचा हो। यह व्यवस्था 2017 में एक विवादित घटना के बाद औपचारिक रूप से लागू की गई थी, ताकि विमान में अनुशासन बनाए रखा जा सके।

End of Feed