नई दिल्ली से पटना: दो नई वंदे भारत ट्रेन का ऐलान, 13 तारीख को अभी भी खाली हैं 50 सीट, जल्दी करें बुक

छठ पूजा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि 13 नवंबर की ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास की 50 सीटें अभी भी खाली हैं।

छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी। खास बात यह है कि 13 नवंबर को नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन में खबर लिखे जाने तक एग्जीक्यूटिव क्लास की 50 सीटें खाली थीं।

ndls patna vande bharat

नई दिल्ली से पटना के लिए नई वंदे भारत/ Photo- Railway

ऐसे में जिन लोगों को छठ पूजा के लिए बिहार जाना है, उनके पास अभी टिकट बुक करने का मौका है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रेनें 16 कोच वाली वंदे भारत रेक से चलेंगी।

End of Feed