PM Kisan में बड़ा बदलाव, अब चेहरे से हो जाएगी KYC, मॉडल बनेगा नजीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2023, 10:51 AM IST

PM-Kisan Mobile App Face Authentification: पीएम किसान के लाभार्थी अब वन टाइम पासवर्ड (OTP) या फिंगर प्रिंट का उपयोग करने के बजाय मोबाइल फोन पर अपना चेहरा स्कैन करके अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।

PM-Kisan Mobile App Face Authentification: पहली बार मोदी सरकार ने किसी भी केंद्रीय कल्याण योजना के लिए मोबाइल ऐप में अब फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की है। इसकी शुरुआत गुरुवार को पीएम-किसान ऐप से हुई। पीएम किसान के लाभार्थी अब वन टाइम पासवर्ड (OTP) या फिंगर प्रिंट का उपयोग करने के बजाय मोबाइल फोन पर अपना चेहरा स्कैन करके अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।

PM Kisan mobile app

पीएम किसान

बता दें 2019 में शुरू की गई प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि या पीएम-किसान योजना लाभार्थियों को हर चार महीने में 2000-2000 के तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। अबतक मोदी सरकार 13 किस्त जारी कर चुकी है और अब 14वीं किस्त बहुत जल्द पात्र किसानों के खातों में आने वाली है।

End of Feed