अगर आप भी शेयर करते हैं Netflix, Amazon Prime के पासवर्ड, इस वजह से लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 03:20 PM IST

netflix and amazon prime password sharing rules policy in india: ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना तो सभी चाहते हैं लेकिन सब्सक्रिप्शन पर हर कोई पैसा नहीं खर्चना चाहते हैं। वैसे अगर आप दोस्तों के साथ नेटफ्लिक्स या प्राइम का पासवर्ड शेयर करते हैं तो ये भी सही बात नहीं है। इसकी वजह से आप लीगल ट्रबल में फंस सकते हैं। जानें कैसे और क्यों।

Netflix and Amazon Prime Password Sharing Rules Policy in India: क्या आप भी नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का पासवर्ड दोस्तों, रिश्तेदारों से शेयर करते हैं? अगर हां तो जान लीजिए कि, ये मामूली लगने वाली बात आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। और सावधानी न बरतने पर आपको कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि भारतीय यूजर्स के लिए अभी इस विषय में चिंता करने की कोई बात नहीं है। बता दें कि इन दिनों ये नुकसान और झटके ब्रिटेन के लोगों को झेलने पड़ रहे हैं।

अगर आप भी शेयर करते हैं Netflix, Amazon Prime के पासवर्ड, इस वजह से लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर

दरअसल ब्रिटेन के IPO यानी इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। जिसके मुताबिक किसी से भी अपने वीडियो स्ट्रीमिंग एप का पासवर्ड शेयर करना अपराध की श्रेणी में आएगा।

End of Feed