Mutual Funds: निवेशकों का भरोसा बढ़ा, 2024 में म्यूचुअल फंड ने शेयरों में निवेश किए 1.3 लाख करोड़

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 19, 2024, 03:12 PM IST

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड ने 2024 में सबसे अधिक खरीदारी मार्च में की और इस दौरान शुद्ध निवेश 44,233 करोड़ रुपये रहा। शेयर बाजार में शनिवार को विशेष कारोबार सत्र में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही।

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री (एमएफ) ने इस साल भारतीय शेयरों में मजबूत भरोसा दिखाया और लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से रिटेल निवेशकों के बढ़े हुए भरोसे और शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन के चलते हुई। ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) त्रिवेश डी ने कहा कि म्यूचुअल फंड भारतीय बाजार की अंतर्निहित वृद्धि क्षमता को प्राथमिकता देते हैं और चुनाव जैसी अल्पकालिक घटनाओं से कम प्रभावित होते हैं।

Mutual Fund

उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोगों और उद्योग के दिग्गजों के आश्चर्यजनक उदाहरणों के कारण व्यवस्थित निवेश योजनाओं (एसआईपी) में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। त्रिवेश ने कहा कि ऐसे निवेशक, जो आमतौर पर बाजारों से दूर रहना चाहते हैं, उन्होंने म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करना शुरू किया है।

End of Feed