Update Aadhaar Address Online: अगर आप हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुए हैं, या कहीं और लंबे समय के लिए किराए पर घर लिया है तो आधार कार्ड में भी नया पता लिखना जरूरी होता है। अच्छी खबर यह है कि UIDAI ने आधार में पता अपडेट करने की फ्री सुविधा की समयसीमा जून 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब आप घर बैठे, बिना किसी शुल्क के, आसानी से अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
आधार एड्रेस ऑनलाइन फ्री में कैसे अपडेट करें?
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की समयसीमा को अब 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। यानी आप अब बिना किसी शुल्क के अपने पते (Address) सहित अन्य डेमोग्राफिक डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
किन जानकारियों को फ्री में अपडेट किया जा सकता है?
- पता (Address)
- नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (कुछ मामलों में)
- यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर फ्री है।
- अगर आप आधार सेवा केंद्र जाकर बदलाव कराते हैं, तो ₹50 का शुल्क लगेगा।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
- आपको एक मान्य Proof of Address (PoA) दस्तावेज अपलोड करना होगा जैसे कि:
- बिजली का बिल
- बैंक स्टेटमेंट
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- (कुल 44 PoA दस्तावेज UIDAI द्वारा मान्य हैं)
- फॉर्मेट: JPEG, PNG या PDF
- फाइल साइज: अधिकतम 2MB
आधार एड्रेस ऑनलाइन फ्री में कैसे अपडेट करें?
- सबसे पहले लैपटॉप की मदद से https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
- “Login” पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें
- “Document Update” सेक्शन में जाएं
- अपनी मौजूदा डिटेल्स चेक करें और “Update Address” चुनें
- नया पता भरें और वैध दस्तावेज अपलोड करें
- “Submit” करें और आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा
- इस SRN से आप अपडेट के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं
क्यों जरूरी है आधार अपडेट करना?
- सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, सब्सिडी, ट्रैवल आदि में आधार का व्यापक उपयोग होता है
- गलत या पुरानी जानकारी से OTP फेलियर, ऑथेंटिकेशन में दिक्कत या सेवाओं में रुकावट हो सकती है
- अपडेटेड आधार से आपकी पहचान सुरक्षित रहती है और धोखाधड़ी से बचाव होता है
- सरकार हर 10 सालों में भी आधार कार्ड में सभी जरूरी अपडेट कराने की सलाह देती है।
