यूटिलिटी

ट्रेन मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज: 80 रुपये में मिलेगा पौष्टिक शाकाहारी भोजन, जानिए पूरी डिटेल

रेलयात्रियों को अब सफर के दौरान स्वादिष्ट, स्वच्छ और किफायती भोजन भी मिलेगा। अब यात्रियों को केवल 80 रुपये में पौष्टिक और शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Image

80 में मिलेगा पौष्टिक शाकाहारी भोजन (फोटो - iStock)

नई दिल्ली: रेलयात्रियों को अब सफर के दौरान न केवल आरामदायक यात्रा बल्कि स्वादिष्ट, स्वच्छ और किफायती भोजन भी मिलेगा। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने टचस्टोन फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत अब यात्रियों को केवल 80 रुपये में पौष्टिक और शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल खास तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत का संदेश है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की यह ऐतिहासिक घड़ी IRCTC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि रेलयात्रा को हर स्तर पर बेहतर बनाया जाए- चाहे वह समय की पाबंदी हो, सफाई हो या फिर भोजन की गुणवत्ता।"

खास बातें:

  • 80 में मिलेगा पौष्टिक शाकाहारी भोजन
  • उच्च गुणवत्ता व स्वच्छता का ध्यान
  • यात्रियों को मिलेगा भरोसेमंद भोजन विकल्प

यह पहल केवल एक भोजन योजना नहीं, बल्कि यात्रियों की सेहत, संतुलित आहार और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। रेल मंत्रालय और IRCTC की यह साझेदारी आने वाले समय में कई स्टेशनों पर लागू की जाएगी, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article