Mother Dairy: अमूल के बाद मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, जानें अब कितने में मिलेंगे टोन्ड, फुल क्रीम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 3, 2024, 11:54 AM IST

Mother Dairy: मदर डेयरी ने सोमवार को पिछले 15 महीनों में इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी की वजह से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। सभी प्रकार के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी सोमवार (तीन जून) से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के साथ-साथ अन्य बाजारों में भी लागू हो गई है।

Mother Dairy: महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को झटका लगा है। मदर डेयरी ने सोमवार को पिछले 15 महीनों में इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी की वजह से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। अब दिल्ली-एनसीआर के बाजार में मदर डेयरी के दूध दो रुपये महंगे मिलेंगे। सभी प्रकार के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी सोमवार (तीन जून) से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के साथ-साथ अन्य बाजारों में भी लागू हो गई है। दूध उद्योग से जुड़े ब्रांड अमूल ने रविवार को कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इन दोनों प्रमुख दूध सप्लायर ने दूध की कीमतों में इजाफा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के ठीक बाद की है।

Mother Dairy hikes milk prices

क्यों बढ़ी दूध की कीमत

मदर डेयरी ने बयान में कहा कि वह तीन जून 2024 से सभी परिचालन बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है। इसमें कहा गया कि उपभोक्ता मूल्य में वृद्धि मुख्य रूप से उत्पादकों को बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए की गई है, जो पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बढ़ रही है।

End of Feed