बिहार के किसानों को 3,000 रुपये की मासिक पेंशन, कृषि मंत्री ने दी जानकारी, जानें शर्तें

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन देने का प्रावधान है।

बुढ़ापे में पैसों की चिंता हर किसी को रहती है, लेकिन खेती-किसानी करने वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह परेशानी और भी बड़ी हो सकती है। ऐसे किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चलाई जा रही है। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन देने का प्रावधान है।

pradhan mantri kisan mandhan yojana

60 साल के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन

60 साल के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है। इस योजना के तहत पात्र किसान 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन पाने के हकदार होते हैं। इस तरह सालभर में पेंशन की कुल रकम 36,000 रुपये होती है। इससे किसानों को खेती पर निर्भरता कम करने और बुढ़ापे में अपने जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिल सकती है।

End of Feed