Money Rule Change: क्रेडिट कार्ड से लेकर सिम कार्ड तक, एक जुलाई से बदल रहे हैं ये नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 30, 2024, 10:12 AM IST

Money Rule Change: जुलाई के महीने में कई सारे ऐसे बदलाव हो रहे हैं, जो सीधा हमारी जेब पर असर डालेंगे। अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिल पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। इसके अलावा पेटीएम और सिम कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव होंगे।

Money Rule Change: जून का महीना खत्म हो रहा है और जुलाई ने लगभग दस्तक दे दी है। जुलाई के महीने में कई सारे ऐसे बदलाव हो रहे हैं, जो सीधा हमारी जेब पर असर डालेंगे। ई-वॉलेट से लेकर क्रेडिट कार्ड और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक, जुलाई 2024 में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होंगे। रसोई गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सिम कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदल रहे हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि जुलाई में कौन से बड़े बदलाव होने वाले हैं।

Money Rule Change From 1st July

क्रेडिट कार्ड बिलिंग

एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है, जिसकी वजह से कुछ पेमेंट ऐप के जरिए यूटिलिटी यानी बिजली और पानी बिल के जैसे अन्य बिल के भुगतान में दिक्कत आ सकती है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए भुगतान करने को कहा है। मतलब यह कि एक जुलाई से सभी बैंकों को भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए बिल प्रोसेस करना होगा।

End of Feed