MGNREGS : अटक जाएगा मनरेगा का पैसा, 31 अगस्त तक जरूर कर लें ये काम

MGNREGS Wage:ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी वजह ये है कि 90 फीसदी से ज्यादा एक्टिव मजदूरों के अकाउंट पहले ही आधार से जुड़े चुके हैं।

MGNREGS Wage: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) खास होती है। इस योजना के तहत किए जाने वाले पेमेंट में हेरफेर की शिकायतें आती रहती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने आधार के जरिए पेमेंट करने का सिस्टम (Aadhaar-based payment system -ABPS) लागू कर दिया है। इस सिस्टम को अपनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 31 अगस्त 2023 डेडलाइन रखी गई है। अब इसकी डेडलाइन पर बड़ा अपडेट आया है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी डेडलाइन में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

MNREGA money will get stuck do this work till 31st August

हात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में आधार के जरिए पेमेंट करने का सिस्टम लागू है।

दरअसल, आधार के जरिए पेमेंट सिस्टम को लागू करने के लिए पहले डेडलाइन 1 फरवरी तय की गई थी। जिसे बाद में 31 मार्च फिर 30 जून और आखिर में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार फिर से डेडलाइन में इजाफा कर देगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

End of Feed