यूटिलिटी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को डबल तोहफा, सैलरी में बढ़ोतरी के साथ मिलेंगी 730 छुट्टियां

7th Pay Commission: एआईएस कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ही सैलरी मिलती है। ऐसे में सितंबर में डीए बढ़ने से उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है।

Image

7वां वेतन आयोग के तहत डीए में बढ़ोतरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एआईएस कर्मचारियों को मिलेगी 730 दिनों की पेड-लीव
  • अगले महीने बढ़ सकता है डीए
  • 45 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के बहुत सारे कर्मचारियों को डबल खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल सितंबर में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने की उम्मीद है, जिससे उनकी सैलरी बढ़ेगी। वहीं कुछ कर्मचारियों को 730 दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी भी मिलेगी।

दरअसल अखिल भारतीय सेवा (AIS) के एलिजिबल सदस्यों के लिए छुट्टियों के नियम बदले गए हैं। नये नियमों के तहत इन कर्मचारियों को अपने पूरे करियर में दो साल की छुट्टी मिल सकेगी। ये छुट्टी पेड-लीव होगी। एआईएस के एलिजिबल सदस्य दो बड़े बच्चों की देखभाल के लिए ये छुट्टी ले सकेंगे।

एआईएस कर्मचारियों को डबल फायदा

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ से 28 जुलाई को एक नई नोटिफिकेशन जारी की गई थी, जिसके अनुसार केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ चर्चा की। अब इसके बाद ही अखिल भारतीय सेवा बाल अवकाश नियम 1995 में बदलाव किया गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एआईएस कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ही सैलरी मिलती है। ऐसे में सितंबर में डीए बढ़ने से उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है।

कितना बढ़ सकता है डीए

देश में खुदरा महंगाई दर जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे ये 45% तक बढ़ जाएगा। डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

कैसे कैलकुलेट होता है डीए

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन हर महीने श्रम ब्यूरो की तरफ से जारी होने वाले औद्योगिक श्रमिकों के लिए लेटेस्ट उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है। जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई, 2023 को जारी किया गया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article