1 जुलाई को पंजाब की इन महिलाओं के खाते में आएंगे 3 हजार रुपये, जानिए कौन ले सकता है योजना का लाभ

‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलने जा रहा है। पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि योजना के तहत निर्धारित धनराशि 1 जुलाई को जारी की जाएगी।

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant mann) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि माताओं और बहनों के सम्मान के लिए ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ (Mawan Dhiyan Satkar Yojana) के तहत 1 जुलाई से आर्थिक सहायता देना शुरू किया जाएगा। इसी के साथ, यह पहली बार है जब इस योजना के अंतर्गत तीन महीने की राशि एक साथ जारी की जाएगी। योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये मिलेंगे।

Mothers Daughters Honor Scheme

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना (Photo: X handle/@BhagwantMann)


फतेहगढ़ साहिब में 'लोक मिलनी' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "यह पैसा बिना किसी मध्यस्थ के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, वे भी इस योजना के पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस पहल का लाभ मिलने की उम्मीद है और पंजाब सरकार ने इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।"

End of Feed