Mahogany Tree Farming: इस एक पौधे की खेती कर बन सकते हैं करोड़पति, जानें क्या है इस पेड़ की खासियत

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 25, 2023, 06:37 AM IST

Mahogany Tree Farming In India: आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर आप चंद दिनों में मालामाल हो सकते हैं। साथ ही कुछ वर्षों में करोड़पति बन सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि, आखिर ये कौन सा पौधा है और इसकी खेती का तरीका और सही समय क्या है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महोगनी की खेती कर आप बन सकते हैं मालामाल।
  • चंदन की लकड़ी से भी महंगा है ये पेड़।
  • 12 साल में पूरी तरह तैयार होता है महोगनी का पौधा।

Mahogany Tree Farming In India: अक्सर किसान मौसमी फसलों को तवज्जो देते हैं, यही कारण है कि किसानों को उनकी मेहनत के अनुसार फायदा नहीं हो पाता और अंत में निराश होना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर आप करोड़ो रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा लागत लगाने की जरूरत भी नहीं है। बाढ़ आए या आंधी आपकी फसल सुरक्षित रहेगी, ये आपको शत प्रतिशत मालामाल बनाने की गारंटी देता है। जी हां हम बात कर रहे हैं महोगनी के (Mahogany Tree) पौधे की। महोगनी एक ऐसा पेड़ है, जिसकी खेती कर किसान करोड़पति बन (Mahogany Tree Price) सकते है। यह एकमात्र ऐसी लकड़ी है, जिसकी कीमत चंदन की लकड़ी से भी ज्यादा है।

Mahogany Tree Farming In India

Mahogany Tree Farmin: इस पेड़ की खेती कर किसान हो सकते हैं मालामाल

आप एक एकड़ जमीन पर 100 से 120 महोगनी के पौधे लगा (Mahogany Tree in Hindi) सकते हैं। यह भारतीय किसानों के लिए फायदे का (Mahogany Tree Growth Time) सौदा है। इसे सदाबहार पेड़ भी कहा जाता है, इसकी ऊंचाई करीब 200 फीट होती है। खास बात यह है कि सूखा पड़े या जमकर बारिश हो, इसके पौधे को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता।

End of Feed