CM Mahila Samman Yojana: कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने घोषणा कर महिला सम्मान योजना को शुरू करने की बात कही थी। बीते सोमवार, दिनांक 23 दिसंबर 2024 से इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Mahila Samman Yojana Registrations) की शुरुआत भी हो चुकी है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये दिए जायेंगे। अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर यह भी कहा है कि चुनावों के बाद अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता से संबंधित जरूरी नियमों के तहत महिलाओं के पास ‘दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड’ (Delhi Voter ID Card )होना भी जरूरी है। ऐसे में अगर कोई महिला अब दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड बनवाती हैं तो क्या उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? आइये जानते हैं।
अगर अब बनवाएंगी दिल्ली का वोटर आईडी, क्या तब भी मिलेंगे 1000 रु
क्या मिलेगा योजना का लाभ?
महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) के तहत दिल्ली में रहने वाली 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र तक की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। कोई भी महिला जो 18 वर्ष की उम्र की हुई हैं, वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर महिला पात्रता संबंधित सभी शर्तों को पूरा करती हैं तो वोटर आईडी कार्ड बन जाने के बाद उन्हें योजना का (Delhi Mahila Samman Yojana) लाभ जरूर मिलेगा। योजना की पात्रता से संबंधित नियम नीचे बताए जा रहे हैं।
इन महिलाओं को ही मिलेंगे पैसे
महिला सम्मान योजना (CM Mahila Samman Yojana Delhi) के तहत पात्रता संबंधित नियमों को पूरा करने पर ही महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। पात्रता संबंधित नियम नीचे बताये जा रहे हैं।
- महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए और उनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड/आधार कार्ड होना चाहिए।
- यदि महिला किसी भी सरकारी पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही हैं तो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती हैं।
- कोई भी महिला जिनका अपना बिजनेस है या फिर वो ITR फाइल करती हैं, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
- कोई भी महिला जो किसी सरकारी संस्था में कार्यरत हैं, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
