गैस सिलेंडर लीक होने पर न करें ये 5 गलतियां, इस तरह टालें बड़ा हादसा

घर की रसोई में कई बार गैस की हल्की गंध महसूस होती है लेकिन कुल लोग इसे हल्के में लेते हैं। वहीं, गैस सिलेंडर लीक होने पर कुछ लोग घबरा जाते हैं।

एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। हालांकि, इसके इस्तेमाल में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। कई बार रेगुलेटर, पाइप या सिलेंडर में खराबी के कारण गैस लीक होने लगती है। ऐसे समय में घबराने के बजाय सही कदम उठाना बेहद जरूरी होता है। लेकिन अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आग लगने या विस्फोट जैसी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं। गैस सिलेंडर लीक होने पर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं ऐसी स्थिति में कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए-

Gas Cylinder Safety

गैस सिलेंडर सेफ्टी (AI Generated Image)

बिजली के स्विच ऑन या ऑफ न करें

गैस लीक (Gas Leak) होने की स्थिति में सबसे बड़ी गलती बिजली के स्विच का इस्तेमाल करना है। कई लोग पंखा चलाने, लाइट जलाने या बंद करने के लिए स्विच दबा देते हैं। ऐसा करने पर स्विच के अंदर बनने वाली छोटी-सी चिंगारी भी गैस को आग पकड़वा सकती है। अगर गैस की गंध आ रही हो तो किसी भी इलेक्ट्रिकल उपकरण, स्विच, डोरबेल या प्लग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

End of Feed