मानसून सीजन में LPG सिलेंडर का ऐसे करें इस्तेमाल, भूलकर भी न करें ये काम

बारिश के दिनों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस मौसम में घरों की रसोई के पास नमी बढ़ जाती है और थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

LPG Cylinder Safety in Monsoon: मानसून (Monsoon) गर्मी से राहत तो दिलाता है लेकिन इस दौरान घर की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है। बारिश के दिनों में खासकर नमी, पानी और हवा में बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण घर में इस्तेमाल होने वाले LPG गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भी आग लगने या बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अगर आप भी अपनी रसोई में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है-

LPG Gas Cylinder Safety Tips for Rainy Season

मानसून सीजन में ऐसे करें गैस सिलेंडर का इस्तेमाल (AI Generated Image)

सिलेंडर को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें

बारिश के मौसम में कई घरों में पानी भरने या सीलन की समस्या होती है। ऐसे में LPG Gas Cylinder को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां पानी जमा होता हो। सिलेंडर को हमेशा सीधा (Vertical Position) रखें और उसके आसपास हवा का उचित प्रवाह होना चाहिए। बंद या बहुत छोटी जगह में सिलेंडर रखने से गैस लीक होने की स्थिति में खतरा बढ़ सकता है। अगर आपका सिलेंडर बालकनी या खुले स्थान पर रखा है तो ध्यान रखें कि वह सीधे बारिश के पानी के संपर्क में न आए। सिलेंडर को ढकने के लिए ऐसा कवर इस्तेमाल करें जो हवा के आने-जाने को पूरी तरह बंद न करे।

End of Feed