LIC का कस्टमर को अलर्ट, ऑफर के नाम पर न शेयर करें पॉलिसी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 25, 2024, 03:45 PM IST

LIC Alert: एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों से कहा है कि वे किसी भी ऑफर का जवाब देने से पहले अपने अधिकारियों से सलाह लें। एलआईसे ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है और कहा है कि पॉलिसी को लेकर उनका कोई भी फैसला उनके रिस्क कवर को खतरा हो सकता है।

LIC Alert: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ऐसी न्यूज रिपोर्ट पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है, जिनमें कहा गया था कि कुछ संस्थाएं मौजूदा पॉलिसी होल्डर से उनकी पॉलिसी खरीदने पर विचार कर रही हैं। मतलब यह कि संस्थाएं पॉलिसी होल्डर्स को LIC को अपनी पॉलिसी सौंपने की बजाय उन्हें देने को कह रही हैं। इस तरह की रिपोर्ट पर एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपनी पॉलिसी के बारे में इस तरह के फैसले लेने से पहले सावधानी बरतें। क्योंकि ऐसा करने से उनके परिवार के रिस्क कवरेज और वित्तीय स्थिरता को खतरा हो सकता है।

​LIC Alert

LIC से कोई संबंध नहीं

LIC ने कहा कि हम अपने सभी पॉलिसी होल्डर्स से यह साफ कर देना चाहते हैं कि LIC का ऐसी किसी भी यूनिट या ऐसी संस्थाओं द्वारा पेश किए जा रहे प्रोडक्ट या सर्विस से संबद्ध नहीं है। LIC के पूर्व कर्मचारियों/कर्मियों द्वारा दिए गए कोई भी बयान ऐसे व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत हैं। हम इसके संबंध में किसी भी जिम्मेदारी इंकार करते हैं।

End of Feed