LIC Scheme: LIC की लखपति स्कीम, हर रोज बचाएं सिर्फ 45 रुपये, इतने साल में मिलेंगे 25 लाख

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 13, 2024, 04:18 PM IST

LIC Jeevan Anand Policy: अगर आप इन दिनों LIC की पॉलिसी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जीवन आनंद पॉलिसी को चुन सकते हैं। LIC की इस स्कीम में महीने में 45 रुपये बचाकर अपने भविष्य के लिए 25 लाख रुपये से अधिक का मोटा फंड जमा कर सकते हैं।

LIC Jeevan Anand Policy: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के पास हर एक उम्र वर्ग के लोगों के लिए पॉलिसी है। देश के करोड़ों लोगों ने इस बीमा कंपनी की पॉलिसी में निवेश किया है। एलआईसी लोगों को रिटर्न के साथ-साथ सिक्योरिटी भी प्रदान करती है। अगर आप इन दिनों LIC की पॉलिसी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जीवन आनंद पॉलिसी को चुन सकते हैं। LIC की इस स्कीम में महीने में 45 रुपये बचाकर अपने भविष्य के लिए 25 लाख रुपये से अधिक का मोटा फंड जमा कर सकते हैं। अगर आप निवेश में वित्तीय स्थितरता चाहते हैं, तो इस स्कीम निवेश कर सकते हैं।

LIC Jeevan Anand Policy

45 रुपये रोज बचाएं

जीवन आनंद पॉलिसी में आप अगर एक लाख रुपये का सम एश्योर्ड चुनते हैं और पॉलिसी को 35 साल के लिए लेते हैं, तो आप 25 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आपको कम से कम 45 रुपये प्रतिदिन बचाना होगा और महीने में 1358 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। पॉलिसी में निवेश की मिनिमम लिमिट एक लाख रुपये है और कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

End of Feed