रोजाना सिर्फ 296 रुपये बचाकर जुटा लेंगे 60 लाख, LIC की यह स्कीम बना देगी आपको अमीर

LIC Policy Holder: LIC की यह पॉलिसी नॉन-लिंक्ड योजना है। मतलब यह कि ये शेयर मार्केट पर निर्भर नहीं है। इसलिए निवेश के लिए इसे सुरक्षित माना जाता है। पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर किसी वजह से पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बाकी सारे बेनिफिट्स मिलेंगे।

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कई तरह की सेविंग स्कीम (Saving Schemes) चलाती है। इनमें से एक जीवन लाभ योजना। आप हर रोज सिर्फ 296 रुपये बचाकर इस स्कीम के जरिए अपने भविष्य के लिए एक मोटा फंड जमा कर सकते हैं। यह बीमा पॉलिसी पॉलिसीधारक (LIC Policy Holder) को मैच्योरिटी पर एकमुश्त भुगतान करती है। वहीं, मैच्योरिटी से पहले निधन की स्थिति में परिवार को वित्तीय मदद भी देती है।

LIC Saving, LIC Jeevan Labh, LIC Policy, एलआईसी,

नॉन-लिंक्ड योजना

LIC की यह पॉलिसी नॉन-लिंक्ड योजना है। मतलब यह कि ये शेयर मार्केट पर निर्भर नहीं है। इसलिए निवेश के लिए इसे सुरक्षित माना जाता है। LIC की यह स्कीम सेफ्टी और सेविंग दोनों ही सुविधा अपने पॉलिसी होल्डर को प्रदान करती है। अगर आप इन दिनों सुरक्षित निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो LIC की इस स्कीम को चुन सकते हैं। LIC के अनुसार, 25 साल से लेकर 50 साल तक की उम्र वाला कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को ले सकता है।

End of Feed