LIC Customers Alert: LIC ने ग्राहकों को किया अलर्ट- कहा- इस तरह की चीजों के झांसे में कभी न आएं

LIC Customers Alert: एलआईसी ने कहा कि हम बिना अनुमति के हमारे ब्रांड का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों के ‘यूआरएल लिंक’ की जानकारी देने को भी कहा गया।

LIC Customers Alert: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सीनियर अधिकारियों की तस्वीर, कंपनी के ब्रांड नाम तथा प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापन देने में शामिल कुछ लोगों/संस्थाओं के खिलाफ लोगों को आगाह किया है। एलआईसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने पॉलिसीधारकों और जनता से सावधानी बरतने और ऐसी हर चीज की प्रामाणिकता की जांच करने को कहा है।

LIC Alert public

ब्रांड का दुरुपयोग

निगम ने सार्वजनिक नोटिस में कहा कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोग और संस्थाएं हमारी सहमति के बिना हमारे वरिष्ठ अधिकारियों या पूर्व अधिकारियों की तस्वीर, हमारे ब्रांड नाम तथा प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग करके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापन दे रहे हैं। हम ऐसी भ्रामक गतिविधियों को लेकर जनता को सचेत करना चाहते हैं। नोटिस में जनता से एलआईसी के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर ऐसे धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों के ‘यूआरएल लिंक’ की जानकारी देने को भी कहा गया।

End of Feed